फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems of blood pressure patients increased due to change in weather, two died

Agra News: मौसम बदलने से ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कत बढ़ी, दो की मौत

Sat, 05 Oct 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Problems of blood pressure patients increased due to change in weather, two died
-जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन। - फोटो : -जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन।
मैनपुरी। जिले में रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को सात मरीज निम्न रक्तचाप से पीड़ित पहुंचे। यहां पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई, चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां की ओपीडी में 1355 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 27 मरीज भर्ती हुए इनमें सात मरीज निम्न रक्तचाप से पीड़ित थे। कुरावली के गांव कमलपुर निवासी तोमानवती (65) को निम्न रक्तचाप की दिक्कत होने पर बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के आसरा आवास निवासी आशीष सक्सेना (42) को बृहस्पतिवार की रात अचानक निम्न रक्तचाप की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि पिछले कुछ दिन से मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। अस्पताल में भर्ती महिला को अंतिम सांसों में ही लाया गया था उन्हें हर संभव उपचार दिलाया गया। वहीं दूसरे मरीज को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed