फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems of asthma patients increasing, 17 patients admitted

Agra News: अस्थमा के मरीजों की बढ़ रही दिक्कत, 17 रोगी कराए भर्ती

Sun, 17 Nov 2024 10:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Problems of asthma patients increasing, 17 patients admitted
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
मैनपुरी। बदलता मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए लगातार दिक्कतें बढ़ा रहा है। रविवार को अवकाश के बाद भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां अस्थमा के 17 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में रविवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां इमरजेंसी की ओपीडी में 77 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 36 मरीज भर्ती कराए गए इनमें 17 मरीज अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित थे। पिछले कुछ दिनों से सुबह शाम मौसम में सर्दी महसूस हो रही है। वातावरण में भी धुंध का प्रकोप नजर आ रहा है। इसके चलते अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि मौसम में बदलाव और धुंध के कारण अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत उपचार लें। जिला अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार पिछले सात दिन में अस्थमा के पांच मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed