फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Vadra Will Came In Vrindavan Kumbh At 23 February

वृंदावन कुंभ में आएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, यमुना में लगाएंगी डुबकी

Mon, 22 Feb 2021 09:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Feb 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Will Came In Vrindavan Kumbh At 23 February
प्रियंका गांधी का फोटो - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 23 फरवरी को वृंदावन जाना तय है। वृंदावन पहुंचकर वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन करेंगी। कुंभ में पहुंचकर साधु संतों से आशीर्वाद भी लेंगी। यमुना किनारे लग रहे कुंभ में उनका डुबकी लगाना भी तय माना जा रहा है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी के बड़े पदाधिकारियों द्वारा कुंभ व उसके आसपास उस स्थान की तलाश की जा रही है, जहां पर प्रियंका डुबकी लगा सकें। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू खुद इस पूरे कार्यक्रम की समीक्षा कर चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को किसान महापंचायत को संबोधित करने 23 फरवरी को मथुरा में सौंख रोड स्थित पालीखेड़ा आना है। चूंकि मथुरा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है और भाजपा व उसके सहयोगी दल राम जन्मभूमि के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को भी उठाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते कांग्रेस के थिंक टैंक ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का धार्मिक कार्यक्रम भी रखा है। उनके द्वारा तीन धार्मिक महत्व के स्थानों के नाम मांगे गए थे, जिनमें वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी तथा कुंभ में यमुना में डुबकी लगाना सबसे ऊपर है। इसके बाद ठाकुर द्वारिकाधीश जी के दर्शन करने का कार्यक्रम उनको बताया गया था। यह तय स्वयं प्रियंका गांधी को करना था। बताया जा रहा है कि उन्होंने वृंदावन के कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। इसकी पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की है। यह काम वह किसान महापंचायत से पूर्व ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज मुठभेड़: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह के पिता बोले- पुलिस ने लिया बेटे की शहादत का बदला

अब आने लगा यमुना में शुद्ध जल, होने लगा स्नान भी
कुंभ होने के कारण वृंदावन में यमुना में शुद्ध जल प्रवाहित हो रहा है। वहां पर कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान भी करना प्रारंभ कर दिया है। 23 फरवरी तक यमुना में और भी जल आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed