{"_id":"614dd3028ebc3e08fe5d6e0e","slug":"priyanka-gandhi-public-meeting-postponed-in-agra-due-to-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा स्थगित, नवरात्र के चलते टला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा स्थगित, नवरात्र के चलते टला कार्यक्रम
Fri, 24 Sep 2021 07:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:07 PM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की सात अक्टूबर को आगरा के रामलीला मैदान में होने वाली की जनसभा स्थगित हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सात अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
आगरा के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा स्थगित कर दी गई है। अब यह जनसभा अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में होगी। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी सात अक्तूबर को आगरा से उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करने आ रही थीं। शुक्रवार को जनसभा के लिए प्रशासन से अनुमति भी मिल गई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिल्ली से संदेश आया कि चूंकि सात अक्तूबर से नवदुर्गा महोत्सव शुरू हो रहा है। ऐसे में जनसभा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब जनसभा अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में किसी दिन हो सकती है। इसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
दावेदार 10 अक्तूबर तक करें आवेदन
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दावेदार अब अपने आवेदन 10 अक्तूबर तक भेज सकते हैं। प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव ने बताया कि पहले आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 25 सितंबर थी, जिसे बढ़ाया गया है। अब आवेदक अपने आवेदन जिला, शहर कार्यालय के अलावा प्रदेश कार्यालय में 10 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन