{"_id":"5e75d3278ebc3e6f9507b456","slug":"private-vehicle-entry-ban-in-mathura-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: मथुरा जिले की सीमाएं सील, बाहर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: मथुरा जिले की सीमाएं सील, बाहर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक
Sat, 21 Mar 2020 02:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। हरियाणा, राजस्थान से जुड़ रहे मुख्य मार्गों को सील करने के साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस को जाने वाले मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है।
जनपद की सभी प्रवेश स्थानों पर बैरियर लगाते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस व्यवस्था से फिलहाल रोडवेज की बसों को ही संचालन की छूट है। गैर राज्यों के लोगों की जनपद में एंट्री रोक दी गई है।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सतर्कता निरंतर बढ़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इससे पहले ही मथुरा जिला प्रशासन ने जनपद में बाहरी क्षेत्र के लोगों का आवागमन रोकने के लिए जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।

प्राइवेट वाहनों का आवागम रोका
इसमें नेशनल हाईवे-2 पर दिल्ली की ओर प्राइवेट वाहनों का आवागम रोक दिया गया है। यहां हरियाणा की सीमा से जुड़े कोटवन पर बैरियर लगाते हुए पुलिस तैनात कर दी है। इसी तरह आगरा की ओर रैपुराजाट पर भी बैरियर लगाते हुए हाईवे सीमा सील कर दी है।
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के साथ बरेली-भरतपुर हाईवे को भी सील कर दिया है। भरतपुर मार्ग स्थित जनपद सीमा पर बैरियर लगा दिए गए हैं। हाथरस, अलीगढ़, खैर और सादाबाद की ओर जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बरती जा रही है।
इसके अलावा राजस्थान सीमा के और भी कई प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसमें गोवर्धन मार्ग, कोसी-छाता और बरसाना मार्ग भी शामिल है। जनपद के सभी मार्गों पर रोडवेज को छोड़कर किसी भी अन्य प्राइवेट वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ये मार्ग किए सील
- दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे
- बरेली-भरतपुर नेशनल हाईवे
- अलीगढ़, हाथरस और खैर मार्ग
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। इस पर जिलाधिकारी मथुरा के आदेश पर पड़ोसी जनपद और राज्यों से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सिर्फ रोडवेज बसों को ही आवागमन की छूट दी जा रही है।