फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private hospital operator warned of fasting unto death

Agra News: निजी अस्पताल संचालक ने दी आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी

Tue, 28 May 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Private hospital operator warned of fasting unto death
मैनपुरी। शहर के भांवत रोड पर संचालित शिवम हॉस्पिटल के संचालक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल के मुख्य प्रबंधक ने कहा है कि उनका अस्पताल सभी मानक पूरे कर रहा है। नवीनीकरण की आपत्तियों का निस्तारण भी कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी उनके अस्पताल का ताला नहीं खोला जा रहा है। अस्पताल के मुख्य प्रबंधक ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर के भांवत रोड पर खरपरी के पास शिवम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का संचालन वर्ष 2021 से किया जा रहा है। मंगलवार को अस्पताल के मुख्य प्रबंधक अशोक चौहान ने पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि उनका अस्पताल 5 मई को यह कहते हुए सील कर दिया गया था कि उनके यहां कुछ मानक अधूरे हैं। 17 मई को सारे मानक पूरे कर दिए गए, लेकिन इसके बाद भी उनके अस्पताल को नहीं खोला जा रहा है। जबकि नवीनीकरण प्रक्रिया में शामिल जिले के अन्य 104 अस्पतालों और क्लीनिकों का विधिवत संचालन किया जा रहा है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 29 मई की शाम चार बजे तक उनके अस्पताल का ताला नहीं खोला गया तो वे सीएमओ कार्यालय के गेट के सामने आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
विज्ञापन

अशोक चौहान ने कहा कि पिछले तीन साल से उनका अस्पताल संचालित हो रहा है। उस समय भी उनके पंजीकरण में वही डॉक्टर थे जो आज हैं। पूर्व में उनका नवीनीकरण समय से कर दिया गया और अब जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनका अस्पताल सभी मानक पूरे नहीं कर रहा था तो किस आधार पर उस अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया। उनके अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 32 मरीजों को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक का कहना है कि उनके यहां मेडिकल स्टोर का भी संचालन होता है इसका लाइसेंस अलग से हैं इसके बाद भी उनका मेडिकल भी सील कर दिया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कई बार इस संबंध में मांग भी की लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed