{"_id":"5d4146a08ebc3e6cfb087ffe","slug":"private-doctors-one-day-strike-strats-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी बिल के विरोध में हड़ताल पर निजी चिकित्सक, मरीज हित में इमरजेंसी सेवा चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमसी बिल के विरोध में हड़ताल पर निजी चिकित्सक, मरीज हित में इमरजेंसी सेवा चालू
Wed, 31 Jul 2019 01:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
इलाज के इंतजार में चिकित्सक के क्लीनिक पर बैठे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) बिल के विरोध में 24 घंटे की हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल बुधवार सुबह छह से गुरुवार की सुबह छह बजे तक रहेगी। सुबह से ही हड़ताल का असर दिखा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने का एलान किया गया है।
आईएमए के 1350 सदस्यों समेत शहर में ढाई हजार डॉक्टर हैं। यह सभी हड़ताल पर हैं। दोपहर में तोता के ताल स्थित कार्यालय पर जनरल बॉडी की बैठक हुई, जिसमें काली पट्टी बांधकर एनएमसी बिल का विरोध किया गया।
सचिव डॉ. ओपी यादव ने बताया कि मरीज हित में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक शिरोमणि ने बताया कि सरकार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग कर एनएमसी बिल लेकर आ रही है, इसमें कई त्रुटियां हैं।

Trending Videos
सीएमओ ने किया अलर्ट
आईएमए की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए हैं। एसएन मेडिकल कालेज प्राचार्य को भी अतिरिक्त व्यवस्था के लिए कहा गया है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि निजी चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
फिरोजाबाद में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। यहां भी इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर शेष चिकित्सा सेवाएं बंद रहीं। इलाज के लिए मरीज भटकते रहे। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ती देखी गई।