{"_id":"5b0455914f1c1bd1408b7204","slug":"prisoners-protest-in-court-campus-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में बंदियों की मांग के आगे झुकी पुलिस, करना पड़ा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में बंदियों की मांग के आगे झुकी पुलिस, करना पड़ा ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 23 May 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के न्यायालय परिसर में घूम रहे एक बंदी के भाई को हिरासत में लेने से हंगामा खड़ा हो गया। पेशी पर आए बंदी भड़क गए। दीवानी हवालात में बंदियों ने नारेबाजी करते हुए पेशी पर जाने से मना कर दिया।
मामले की जानकारी हुई तो पुलिस में खलबली मच गई। सीओ सिटी ने बंदियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। बाद में पुलिस ने युवक को बंदियों के सामने लगाकर छोड़ा। इसके बाद बंदी पेशी पर जाने को तैयार हुए।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला हीरे निवासी रविंद्र सिंह करीब तीन वर्ष से दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में बंदी है। कुछ समय पूर्व ही उसकी मां मीरा देवी को जमानत मिली है।

इसलिए भड़का गुस्सा
मंगलवार को रविंद्र जेल से दीवानी हवालात लाया गया था। दहेज हत्या के मामले में उसकी पेशी थी। वहीं मां मीरा देवी और चचेरा भाई संजय मिलने आया था।
दीवानी परिसर में चेकिंग के दौरान बंदी के चचेरे भाई को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। जब इस बात की जानकारी रविंद्र को हुई तो उसने साथी बंदियों को जानकारी दी।
दोपहर करीब दो बजे पुलिस की मनमानी कार्रवाई से बंदियों का गुस्सा भड़क गया। हवालात में युवक को छोड़ जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बंदी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

बैकफुट पर आई पुलिस
जानकारी होने के बाद सीओ सिटी राकेश पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बंदियों से बात की तो वो युवक को छोड़ने मांग करने लगे। बंदी कुछ भी सुनना नहीं चाहते थे।
सीओ सिटी ने युवक को पकड़े जाने के बारे में जानकारी ली। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस युवक को दीवानी हवालात लेकर आई। बंदियों के सामने ही युवक को छोड़ा गया। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।