{"_id":"5eb42f1afb6f116660542e47","slug":"prisoner-test-positive-30-people-will-quarantined-cause-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कारागार के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 30 बंदी और कर्मचारी किए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कारागार के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 30 बंदी और कर्मचारी किए क्वारंटीन
Fri, 08 May 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 08 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कारागार में निरुद्ध सजायाफ्ता बंदी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद 14 बंदियों और 16 बंदीरक्षकों सहित अन्य को क्वारंटीन किया गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी के कोरोना टेस्ट के लिए नमूने लिए।
बता दें कि झांसी के रहने वाले 60 वर्षीय बंदी को पिछले वर्ष दिसंबर में केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया था। बंदी को उच्च रक्तचाप और ब्रेन स्ट्रोक की समस्या है। उसे तीन मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। दो दिन बाद उसका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। यह नहीं पता चल पा रहा है कि बंदी संक्रमित कैसे हुआ।
उसके साथ बैरक में रहने वाले सभी 14 बंदियों को गुरुवार को क्वारंटीन कर दिया गया। संक्रमित बंदी को अस्पताल पहुंचाने वाले बंदीरक्षक और अन्य कर्मचारियों सहित 16 अन्य को भी क्वारंटीन किया गया है। सर्किल में फिलहाल किसी बंदी रक्षक को आने-जाने की अनुमति नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया। 30 के कोरोना के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि जेल में सैनिटाइजेशन कराया गया है। संक्रमित बंदी के संपर्क के बंदियों को क्वारंटीन किया गया है। अन्य कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अभी और सैंपल लिए जाएंगे।