फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoner died during treatment in district hospital

Agra News: जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बंदी की मौत

Wed, 26 Apr 2023 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Prisoner died during treatment in district hospital
मैनपुरी। जिला कारागार में बुधवार की देर शाम एक बंदी की हालत बिगड़ गई। जेल कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। कोतवाली क्षेत्र के बिहार कॉलोनी निवासी भूरे (45) को सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया था। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया था। बुधवार की देर शाम भूरे की तबियत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल में उपचार दिया गया। सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया की बंदी बीमार था। उसकी दवाइयां चल रहीं थीं। गुर्दे संबंधी रोग से पीड़ित था। परिजन को सूचना देने के साथ ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed