{"_id":"5a60b73f4f1c1b89268b51ee","slug":"principal-threatens-arrest-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकाने के लिए प्रिंसिपल से मांगी थी चौथ, चार गिरफ्तार, बसपा नेता के भतीजे को छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज चुकाने के लिए प्रिंसिपल से मांगी थी चौथ, चार गिरफ्तार, बसपा नेता के भतीजे को छोड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नामचीन स्कूल की प्रधानाचार्या से 25 लाख की चौथ, पति-पुत्र, पुत्रियों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गुरुवार को गांधी पार्क स्थित भारत माता पार्क से गिरफ्तार किया है।
उनके कब्जे से धमकी देने में प्रयोग किए मोबाइल फोन के साथ ही सिम को बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने बताया तीनों आरोपी अपना कर्जा चुकाने के लिए पैसा मांग रहे थे।
वहीं पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए एक बसपा नेता के भतीजे पर मेहरबानी दिखाते हुए उसे छोड़ दिया है। पुलिस बसपा नेता के भतीजे के मामले में कुछ बोल नहीं रही है।

यूपी के फिरोजाबाद के एक नामचीन स्कूल की प्रधानाचार्य के मोबाइल पर पिछले दस दिनों से 25 लाख की चौथ देने और नहीं देने पर पति की हत्या, बच्चों का अपहरण करने के साथ ही ट्रिक फोटो वायरल भी किए जाने की धमकी दी थी।
तहरीर के आधार पर थाना उत्तर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चौथ मांगने और धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया था। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण सिंह, थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी, एसओजी के प्रभारी नीरज मिश्रा को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
पुलिस की टीमों ने मोबाइल नंबर ट्रेस करने के साथ ही आरोपी युवकों की तलाश की। एसओजी टीम एवं उत्तर थाना पुलिस ने भारत माता पार्क से घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। आरोपियों ने अपने नाम थाना उत्तर के मोहननगर के निवासी प्रशांत मित्तल, मोनू शर्मा , थाना उत्तर के दम्मामल नगर निवासी धर्मेंद्र, गांव लेखराजपुर के राजू कुमार बताए।

इतने में खरीदी थी सिम
धमकी भेजने में जो सिम प्रयोग की गई उसे धर्मेंद्र वाल्मीकि ने लेखराजपुर निवासी राजकुमार से तीन सौ रुपया में खरीदा था। धर्मेंद्र ने सिम प्रशांत मित्तल को दो हजार रुपया में बेच दी।
प्रशांत ने अपने साथी के साथ मिलकर धमकी देने का काम किया है। पुलिस ने बताया तीनों आरोपी कर्ज में डूबे हुए हैं। युवक धमकी देकर हासिल की जाने वाली रकम का प्रयोग कर्ज चुकाने में करते हैं।
प्रशांत मित्तल ने कक्षा 11 तक की पढ़ाई उसकी स्कूल से की थी। वह शादीशुदा है। उसके पिता पहले कारखाना संचालक थे। बेटे को आगरा में ऑटोपार्ट्स का काम कराया था। आगरा जाने को गाड़ी की व्यवस्था कर दी थी। लेकिन वह आगरा कम जाया करता था।

जा चुका हे जेल
मोनू तीन बार जेल जा चुका है। पिछले दिनों कटरा पठानान स्थित मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट किए जाने के मामले में वह जेल गया था। मोनू की हरकत के कारण शहर का माहौल तक बिगड़ने की स्थिति बन गई थी।
पिछले दिनों भी एक अन्य मामले में जेल गया था। मोबाइल व सिम बेचने वाले लेखराजपुर निवासी राजू कुमार ने धर्मेंद्र को पचास रुपया का सिम बिना अभिलेख के तीन सौ रुपया में बिक्री की।
जबकि उसी सिम को धर्मेंद्र वाल्मीकि ने अपने मित्र प्रशांत मित्तल को दो हजार रुपया में बिक्री की थी। धर्मेंद्र ने 1750 रुपया कमाए थे। सिम का कोई पता न चले इस कारण ही इस सिम का प्रयोग किया था।
हाई प्रोफाइल मामले में जिले के एक बसपा नेता के भतीजे को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बुधवार की रात को उसे छोड़ दिया गया। बुधवार को उत्तर पुलिस ने एक बसपा नेता के भतीजे को हिरासत में लिया था।