{"_id":"6622c5349b2be1fbf60380a4","slug":"principal-suspended-for-manipulation-of-figures-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-114088-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंकडों में हेरफेर पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंकडों में हेरफेर पर प्रधानाध्यापक निलंबित
Sat, 20 Apr 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। मध्याह्न भोजन के आंकड़ों में हेरफेर करना गंजडुंडवारा के ग्राम अल्हेपुर के प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। मध्याह्न भोजन में मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुशवाह के खिलाफ शिकायत कर दी। इस शिकायत पर बीएएसए ने सोरों की खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने 10 अप्रैल को स्कूल मेंं जाकर जांच की। जांच में मध्याह्न रजिस्टर के भोजन में छात्र संख्या अधिक चढ़ाए जाने का मामला सामने आया। जांच में मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देने, समय से मध्याह्न भोजन का वितरण नहीं करने अलावा बच्चों को वितरित किए गए दूध का सैंपल नहीं लिए जाने का मामला सामने आया। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में गंदगी सहित अन्य अव्यवस्थाएं भी मिली। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती गोयल ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। इसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुशवाह को निलंबित करते हुए कंपोजिट विद्यालय दरियावगंज से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच कासगंज के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।
प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत मिली थी, इसके बाद मामले की जांच कराई गई, जांच में मध्याह्न भोजन वितरण में बच्चों की संख्या को अधिक चढ़ाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गई, इसके बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया-राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत मिली थी, इसके बाद मामले की जांच कराई गई, जांच में मध्याह्न भोजन वितरण में बच्चों की संख्या को अधिक चढ़ाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गई, इसके बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया-राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन