{"_id":"570bfe654f1c1b884b4a6b34","slug":"prince-charls-dream-not-fulfill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज में प्रिंस चार्ल्स की ख्वाहिश न हो सकी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज में प्रिंस चार्ल्स की ख्वाहिश न हो सकी पूरी
अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस चाल्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन का शाही परिवार ताजमहल का मुरीद है। ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य ताज के दीदार के लिए स्पेशल विजिट पर आते रहे हैं, लेकिन यह दूसरा मौका होगा जब शाही परिवार का जोड़ा एक साथ ताज के दीदार के लिए आएगा। जनवरी 1961 में महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के बाद प्रिंस विलियम अपनी पत्नी के साथ जोड़े के रूप में ताज के दीदार के लिए 16 अप्रैल को आएंगे। इससे पहले प्रिंस विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स ने 1980 में और 1992 में मां प्रिंसेज डायना ने अकेले-अकेले ही ताज का दीदार किया था, जबकि प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी के साथ ताज का दीदार करना चाहते थे।
पूरी न हो सकी प्रिंस चार्ल्स की ख्वाहिश
1980 में प्रिंस चार्ल्स जब ताजमहल देखने आए थे तो उन्होंने भी ताजमहल में सेंट्रल टैंक पर उसी संगमरमरी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाए थे, जिस पर 1992 में उनकी पत्नी डायना ने। बाद में वही सीट डायना सीट के नाम से चर्चित हुई। प्रिंस चार्ल्स ने ताजमहल के दीदार के ठीक एक साल बाद 1981 में डायना से शादी कर ली। 1992 में प्रिंसेज डायना ताजमहल आईं, लेकिन चार्ल्स के बिना। डायना को ताज में यह अकेलापन खूब खला और ताज दौरे के बाद ही प्रिंस से डायना के अलग होने की कहानी शुरू हो गई।
चार्ल्स के फोटो और हस्ताक्षर की खोज
16 अप्रैल को प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडिल्टन के साथ ताजमहल देखने आएंगे। शहर के फोटो स्टूडियो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के फोटो सहेजकर रख चुके हैं, लेकिन प्रिंस चार्ल्स की तस्वीरें तलाशी जा रही हैं। एएसआई के रिकार्ड में भी प्रिंस के फोटो और उनके कमेंट नहीं हैं। प्रिंस को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए उनकी दादी, पिता और मां के फोटो और कमेंट निकालने की तैयारियां हो रही हैं।