फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi will be visit on Agra January 9

सीएम योगी चार को और पीएम मोदी नौ को आगरा में, शहर के लिए कर सकते हैं कई नई योजनाओं की घोषणा

Wed, 02 Jan 2019 08:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jan 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will be visit on Agra January 9
- फोटो : SELF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जनवरी को शहर में होंगे। उनका कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को आएंगे। वह विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं पर शहर को कई सौगातों की घोषणा करेंगे। इसी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देर रात उनका कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 15 जनवरी के बाद प्रस्तावित था। मगर, सोमवार देररात कार्यक्रम में बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया को फोन पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। वह शहर के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही पूर्व की घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। 

इसमें एसएन मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, सिविल एन्क्लेव, ताज बैराज, गंगाजल जैसी प्रमुख योजनाएं हैं। इनकी समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को आएंगे। वह सर्किट हाउस में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित जिले के सभी वरिष्ठ 

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 
इस दौरान मुख्य सचिव सहित कई प्रमुख सचिव भी मुख्यमंत्री के साथ आ सकते हैं। पीएम और सीएम के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद सोमवार देररात एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कठेरिया ने अपने खंदारी स्थित आवास पर जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। 

इसमें पीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा पर मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए स्थान तय किया जा रहा है।
 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम नौ और सीएम चार जनवरी को आएंगे। पीएम शहर के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- डॉ. रामशंकर कठेरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एससी आयोग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed