फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi's direct conversation with Agra BJP workers from video conferencing

पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं को जवाब 'गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं', आगे बताए कारण

Wed, 10 Oct 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's direct conversation with Agra BJP workers from video conferencing
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कार्यकर्ताओं से बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों ने नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। उन्होंने न सिर्फ कार्यकर्ता के सवालों का जवाब दिया, बल्कि अपनी सरकार के मायने भी बताए। उन्होंने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगरा के लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं से सीधी बात की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगरा के कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े। कार्यकर्ता श्याम सुंदर ने अन्य पार्टियों के गठबंधन पर सवाल किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। ये लोग देश सेवा के लिए साथ नहीं आए हैं। ये दल हित के साथ जुड़े हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन के एक नेता ने कहा था कि केंद्र में मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाहिए। फिर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से प्रश्न पूछने के लहजे में कहा कि ये मजबूर सरकार क्यों चाहते हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इसका जवाब भी स्वयं ही दिया। उन्होंने कहा कि मतलब साफ है, ये देश और जनता का हित नहीं चाहते हैं। ये पहले आपस में लड़ते हैं और फिर अपने मतलब के लिए एक हो जाते हैं। 

पिछले 30 वर्ष में हमने इनकी मजबूर सरकार का हश्र देखा है। देश को क्या मिला है। पीएम ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गठबंधन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये गठबंधन जनता के कल्याण के लिए नहीं बल्कि मोदी को हटाने के लिए किया जा रहा है।

गांव रूपधनू के फूलसिंह ने सीनियर सिटीजन के लिए किए जा रहे कामों पर सवाल किया। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही एक-एक योजना को गिनाया। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता गदगद हो गए।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दो कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सीधी बात कार्यक्रम में सबसे पहले धौलपुर फिर दमोह के बाद आगरा के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के तहत प्रधानमंत्री मोदी रूबरू हुए। उनका रायपुर और मैसूर के लोगों से भी बातचीत करना शेड्यूल में शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बात के लिए सूरसदन में कार्यक्रम किया गया। यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात करने की व्यवस्था की गई। सदन का प्रेक्षागृह कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा। इस दौरान सांसद, विधायक समेत सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed