फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   primary school will be open on 1 march

स्कूल खुलने को अभिभावक भी तैयार, स्कूल भी तैयार

Sat, 06 Feb 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
primary school will be open on 1 march
कासगंज। कोरोना संकट के कारण 10 माह से बंद चल रहे जूनियर तक के स्कूलों को खोलने की तिथियां निर्धारित होते ही स्कूल संचालक सक्रिय हो गए हैं। स्कूल संचालकों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के साथ ही अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूल भेजने का मन बना लिया है ताकि उनकी पढ़ाई हो सके।
विज्ञापन

मार्च 2019 में कोरोना संकट के कारण सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। कक्षा 9 से 12 एवं उच्च शिक्षण संस्थाएं तो अक्तूबर माह में खुल गई लेकिन कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं कराया गया। इससे अभी तक इन कक्षाओं का संचालन बंद चल रहा था। सरकार ने 10 फरवरी से जूनियर तथा 1 मार्च से प्राइमरी कक्षाओं के संचालन को हरी झंडी दे दी है। सरकार से इस संबंध में गाइड लाइन जारी कर दिए जाने के बाद स्कूलों के संचालक अपनी तैयारियों में जुट गए है। इससे स्कूलों को खोलकर शिक्षण कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय 831
उच्च प्राथमिक विद्यालय 281
कंपोजिट स्कूल 156
सहायता प्राप्त स्कूल 31
मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्कूल 489
मान्यता प्राप्त जूनियर स्कूल 199
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल 262
कोरोना के चलते शिक्षण कार्य से प्रभावित बच्चे लगभग 4 लाख
स्कूल खोलने के लिए व्यवस्थाएं बना ली गई है। शासन के द्वारा जो भी गाइड लाइन जारी होगी उसके अनुसार विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - मधुर पुंढीर व्यवस्थापक बीएस डायनामिक
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से स्कूल खोलने के लिए दिशा निर्देश जारी करने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराते हुए शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। -कृष्ण अजमेरा, प्रबंधक श्री डीडू माहेश्वरी शिक्षा समिति
कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो चुकी है। सरकार के द्वारा स्कूल खोलन का निर्णय लेकर सही कदम उठाया गया है। इससे पढ़ाई ढर्रे पर आ जाएगी। -क्षमा गुप्ता, अभिभावक।

10 माह से बच्चों की शिक्षा बेपटरी हो गई। ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों को अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा था। स्कूल खुल जाने से बच्चो की पढ़ाई विधिवत हो सकेगी। -सुरेंद्र अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed