{"_id":"688056b63f20585ef50d5538","slug":"price-of-trusting-the-salesman-was-rs-13-50-lakh-incident-happened-with-jewelery-showroom-owner-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सेल्समैन पर विश्वास करने की कीमत 13.50 लाख रुपये, ज्वेलरी शोरूम संचालक के साथ हुई ऐसी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेल्समैन पर विश्वास करने की कीमत 13.50 लाख रुपये, ज्वेलरी शोरूम संचालक के साथ हुई ऐसी घटना
Wed, 23 Jul 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:57 AM IST
सार
ज्वेलरी शोरूम संचालक को अपने ही सेल्समैन पर विश्वास करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ गई। सेल्समैन13.50 लाख की डायमंड ज्वेलरी ले गया। इसके बाद वापस नहीं आया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शोरूम संचालक ने सेल्समैन ग्राहक को दिखाने के बहाने से 13.50 लाख रुपये की डायमंड ज्वेलरी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस के सुनवाई न करने पर केस दर्ज कराने के अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
अदालत के आदेश पर दर्ज हुए केस के अनुसार एमजी रोड स्थित अजय एंड ज्वेलरी शोरूम के मालिक अजय यादव ने प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया था कि लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी रामजी कपूर सेल्समैन था। 27 फरवरी 2020 को काम छोड़कर चला गया। इसके बाद 2 जनवरी 2025 को वापस आ गया। 13 जनवरी 2025 को ग्राहक को दिखाने के बहाने शोरूम से 13.50 लाख रुपये की कीमत की डायमंड ज्वेलरी ले गया। लौटकर वापस नहीं आया। फोन भी बंद कर लिया।
लखनऊ स्थित उसके घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी नहीं मिला। दूसरी बार जाने पर मिला तो उन्होंने ज्वेलरी वापस करने मांग की। इस पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। तब अदालत की शरण ली।