{"_id":"649164b08820a8232201bbec","slug":"price-of-lakhs-of-trucks-is-only-four-lakh-rupees-hapur-gang-miscreants-disclosed-four-arrested-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: लाखों के ट्रक की कीमत महज चार लाख रुपये, हापुड़ गैंग के बदमाशों ने किया खुलासा; चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: लाखों के ट्रक की कीमत महज चार लाख रुपये, हापुड़ गैंग के बदमाशों ने किया खुलासा; चार गिरफ्तार
Tue, 20 Jun 2023 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:05 PM IST
सार
शाहदरा से हापुड़ के गैंग ने ट्रक लूटा था। पुलिस ने चार बदमाश दबोचे हैं, जिनसे पता चला कि के वे लोग महज चार लाख रुपये में कबाड़ी को ट्रक बेच देते थे।
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा की शाहदरा चुंगी पर बदमाशों ने क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। क्लीनर को हाईवे पर रैपुरा जाट के पास फेंककर भाग निकले। 36 घंटे के भीतर पुलिस ने चार ट्रक लूटने वाले हापुड़ के गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया है। अब मुकदमे को डकैती में तरमीम किया गया है।
ये भी पढ़ें - खनन माफिया की संपत्ति कुर्क: धौलपुर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर से कुचलकर की दी सिपाही की हत्या
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: भीम आर्मी के कथित नेता पर मुकदमा दर्ज, ट्रांसपोर्टर से चौथ वसूली का आरोप; तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
यहां से लूटा गया ट्रक
पुलिस ने बताया कि 17 जून की रात शाहदरा निवासी सहदेव कुमार वर्मा का ट्रक बजरंग पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। क्लीनर सुभाष ट्रक में लेटा था। तभी कार सवार छह बदमाशों ने धावा बोल दिया। केबिन खोलकर चार बदमाश अंदर घुसे और उसे दबोचकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद एक बदमाश ने ट्रक की स्टेयरिंग संभाल ली। सुभाष को रात में रैपुरा जाट (मथुरा) में फेंक दिया। सुबह राहगीरों ने क्लीनर को बंधन मुक्त कराया तब उसने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खनन माफिया की संपत्ति कुर्क: धौलपुर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर से कुचलकर की दी सिपाही की हत्या
विज्ञापन
तलाश में जुटी थी पुलिस टीम
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि इसके बाद पुलिस की टीमों ने हाईवे पर छानबीन की। मथुरा के पास से बदमाशों को ट्रक सहित पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में हापुड़ निवासी फिरोज, मोहम्मद सहरोज, फरमान और सरधना, मेरठ निवासी सद्दाम हुसैन शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। कई चाबियां मिलीं।ये भी पढ़ें - Agra: भीम आर्मी के कथित नेता पर मुकदमा दर्ज, ट्रांसपोर्टर से चौथ वसूली का आरोप; तलाश रही पुलिस