फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against the alleged leader of Bhim Army accused of collecting chauth from transporter

Agra: भीम आर्मी के कथित नेता पर मुकदमा दर्ज, ट्रांसपोर्टर से चौथ वसूली का आरोप; तलाश रही पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 12:10 PM IST
सार

ट्रांसपोर्टर ने कथित भीम आर्मी के नेता पर चौथ वसूली का आरोप लगाया है। इस मामले में एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि अभियोग दर्ज किया है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Case filed against the alleged leader of Bhim Army accused of collecting chauth from transporter
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  ट्रांसपोर्टर से रंगदारी मांगने पर भीम आर्मी के कथित नेता राजू अंसारी के खिलाफ थाना रकाबगंज में चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

ये है आरोप 

ट्रांसपोर्टर अम्बरीश कुमार का आरोप है कि राजू अंसारी उन्हें धमकी देकर ढाई लाख रुपये वसूल चुका है। आरोपी 50 हजार रुपये महीने रंगदारी मांग रहा था। ट्रांस यमुना कालोनी निवासी अम्बरीश कुमार की छीपीटोला में कृष्णा गुड्स कैरियर एवं ट्रांसपोर्ट कमीशन के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। अम्बरीश का आरोप है कि राजामंडी निवासी राजू अंसारी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। जीएसटी विभाग को आए दिन गलत सूचना देकर उनकी गाड़ियां पकड़वा कर आर्थिक नुकसान करा चुका है। वह फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देता है। खुद को भीम आर्मी का पदाधिकारी बताता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खनन माफिया की संपत्ति कुर्क: धौलपुर में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर से कुचलकर की दी सिपाही की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक वसूल चुका है ढाई लाख रुपये

ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया कि राजू अंसारी कई महीने के दौरान अब तक ढाई लाख रुपये वसूल चुका है। अब फोन करके 50 हजार रुपये महीना रंगदारी मांग रहा था। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपित राजू अंसारी के विरुद्ध चौथ वसूली का अभियोग दर्ज किया है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed