फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preventing corona infection in unlock is becoming a challenge for the health department

अनलॉक में कोरोना संक्रमण रोकना स्वास्थ्य विभाग के लिए बन रहा चुनौती

Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Preventing corona infection in unlock is becoming a challenge for the health department
मैनपुरी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने में जो सफलता पाई थी। अनलॉक के दौरान जिस प्रकार से कोविड-19 की गाइडलाइन को तोड़ा जा रहा है उससे विभाग चिंतित है कि कहीं सारी मेहनत धूल में न मिल जाए। अस्पताल, बैंक और दुकानों पर लोग बेफिक्र होकर पहुंच रहे हैं। भीड़ में दो गज की दूरी और मास्क आदि का पालन भी नहीं किया जा रहा है। अनलॉक के दौरान कोरोना संक्रमण रोकना विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। सोमवार को शहर में इस प्रकार का नजारा देखने को मिला उससे लग रहा था कि ऐसे कैसे जिला कोरोना मुक्त होगा। दूसरी तरफ अनलॉक के दौरान जिले में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ने लगी है। एक बार लग रहा था कि जिला शीघ्र कोरोना मुक्त होगा। लेकिन अनलॉक के बाद संक्रमितों की संख्या में फिर से इजाफा हुआ है। 31 मई को जिले में एक्टिव केस की संख्या 150 रह गई थी। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 150 से 200 पहुंच गई है। वहीं पिछले एक सप्ताह में 76 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

------
केस नंबर-एक
स्थान- सौ शैया अस्पताल
यहां कोविड-10 की गाइडलाइन तार-तार होती दिखी। अस्पताल में कुछ बच्चों को लेकर महिलाएं उपचार के लिए पहुंची थीं। वहीं कुछ महिलाएं गर्भावस्था टीकाकरण के लिए आई हुई थीं। यहां अस्पताल का चैनल इस प्रकार से बंद था कि एक महिला को ही एक बार प्रवेश दिया जा सके। लेकिन बाहर चैनल पर महिलाओं की इस कदर भीड़ थी कि एक दूसरे को छू रही थीं। ऐसे में यदि एक संक्रमित हुई तो कितने लोगों को संक्रमण फैला सकती है।
विज्ञापन

----
केस नंबर-दो
स्थान- रायजादा रोड स्थित एसबीआई बैंक
यहां बैंक के बाहर शटर पर उपभोक्ताओं की भीड़ इस कदर एक दूसरे के पर चढ़ी जा रही थी कि मानो अब कोरोना रहा ही नहीं। यहां कोविड-19 की गाइड लाइन को पूरी तरह से तोड़ा जा रहा था। यदि यही हाल रहा तो कभी भी तेजी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केस नंबर-तीन
स्थान- बजाजा बाजार
यहां कपड़ों की दुकान पर सोमवार को इस कदर भीड़ थी कि कहीं नहीं लग रहा था कि कोविड-19 की गाइड लाइन लागू है। एक-एक दुकान पर 20-20, 30-30 लोग बैठे हुए और खड़े हुए देखे गए। यहां भी पूरी तरह से कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। यदि यही हाल रहा तो कोरोना से कैसे बचाव हो सकेगा।

----
अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। लोग कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। सभी के सहयोग से ही जिले को कोरोना मुक्त कराया जा सकता है। लेकिन जिस प्रकार से भीड़ दिख रही है उससे एक बड़ी चुनौती सामने आई है। जिले के लोगों से अपील है कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए दो गज की दूरी रखें। -डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed