{"_id":"680fb702384b0588470175d8","slug":"pressure-was-put-on-the-hotel-owner-and-employees-to-raise-religious-slogans-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-136243-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होटल मालिक और कर्मियों पर बनाया धार्मिक नारे लगाने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होटल मालिक और कर्मियों पर बनाया धार्मिक नारे लगाने का दबाव
Mon, 28 Apr 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
मैनपुरी। पहलगाम में हुई आतंकी हमले की घटना के बाद जिले में भी कुछ लोग सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार रात को आगरा रोड स्थित एक होटल पर पहुंचे युवक व उसके साथियों ने होटल संचालक व कर्मियों पर धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाया। गाली-गलौज करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहा। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड बड़ी खानकाह के पास रहने वाले अधिवक्ता मोहम्मद जिया ने बताया कि वह खानकाह के पास एक होटल का संचालन करते हैं। रविवार रात होटल पर समीर उर्फ गोल्डी निवासी देवी रोड जीजीआईसी के सामने अपने 4 अन्य साथियों के साथ दुकान के अंदर घुस आया। दुकान पर मौजूद पिता अब्दुल्ला व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। वह लोग आपत्तिजनक बातें कहते हुए धार्मिक नारे लगाने को लेकर दबाव बनाने लगे। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कराया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी व साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।