{"_id":"594e78db4f1c1b0b758b45c4","slug":"preperation-of-eid-begin-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां ईद की मिठास बढ़ाएंगी लखनऊ-बनारस की सेवइयां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां ईद की मिठास बढ़ाएंगी लखनऊ-बनारस की सेवइयां
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर के त्योहार पर लखनऊ और बनारस की सेवइयां दिलों में मिठास घोलने को तैयार हैं। बाजारों में सेवइयां से लेकर कपड़ों तक की जमकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं लखनऊ की महीन सेवईं ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। हर कोई ईद पर लखनवी सेवइयां परोसकर रिश्तों को मजबूत बनाने की तैयारी में हैं।
ईद-उल-फितर पर अगर सेवइयां की बात न हो तो त्योहार अधूरा सा लगता है। ईद के त्योहार का रंग फीका न हो इसके लिए लोग बड़ी संख्या में सेवईं खरीदने पहुंच रहे हैं। घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट में यूं तो बनारस और लखनऊ की सेवइयां बिक रहीं हैं, लेकिन लखनऊ की सेवइयां की मांग सबसे अधिक है।
शहर में करीब 70 से 80 दुकानों पर सेंवई बिक रही है। घंटाघर के सामने सेवई बेचने वाले दुकानदार नदीम कहते हैं बाजार में 200 से लेकर 300 रुपये किग्रा तक सेवइयां बिक रहीं हैं। लेकिन बेहतर क्वालिटी और महीन होने से लखनऊ सेवइयां की मांग सबसे अधिक है। ईद की तैयारियां करने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
हालांकि सुबह तेज धूप के कारण लोग कम ही खरीदारी को जा रहे हैं लेकिन रोजा इफ्तार करने के बाद तो बाजार गुलजार होने लगे हैं। शनिवार को बाबूगंज, गांधी मार्केट और घंटाघर में शॉपिंग के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे। आलम यह हुआ कि बाजाराें के अलावा हाईवे-91 पर दिन भर जाम के हालत बने रहे।

रोजेदारों के लिए नॉन- एल्कोहलिक परफ्यूम
ईद
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप इत्र लगाने से परहेज करते हैं और ईद-अल-फितर की नमाज में खुशबू लगाकर जाना चाहते हैं तो बाजार में नान-एल्कोहलिक परफ्यूम और डियो उपब्ध हैं। इत्र बनाने वाली ब्रांडेड कंपनियों ने नमाजियों और रोजदारों के लिए बाजार में ऐसे डियो और नान-एल्कोहलिक उत्पाद उतारे हैं। जिनकी कीमत 120 से 160 रुपये तक है। यही नहीं रोजेदार और नमाजी इन उत्पादों की जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।