फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prepared list of teachers who get jobs on fake certificates in agra division

फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की सूची तैयार, अब कार्रवाई का इंतजार

Sun, 23 Jun 2019 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
prepared list of teachers who get jobs on fake certificates in agra division
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी और टेम्पर्ड (काट-छांट) प्रमाणपत्रों की एसआईटी की सूची से मंडल के तीन जिलों में 490 शिक्षक तलाशे गए हैं। यह परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हैं। फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले शिक्षकों की सूची मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी) बेसिक सोमवार को सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को सौंपेंगे। 
विज्ञापन


आगरा जिले से 241, फिरोजाबाद से 163 और मैनपुरी से 86 शिक्षकों की सूची एडी बेसिक को दी गई है। शनिवार शाम तक मथुरा जिले से सूची नहीं प्राप्त हो सकी थी। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद ने एसआईटी की सूची के आधार पर तलाशे गए शिक्षकों के नाम, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की स्थिति की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


मंडल के किसी भी जिले में शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। अभी सूची तैयार की गई है। यह कार्य 15 जनवरी 2019 तक पूरा करना था। 30 जनवरी तक एफआईआर करानी थी। एडी बेसिक कार्यालय में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक मैनपुरी जिले में शिक्षकों को नोटिस दिए गए हैं। बाकी जिलों में यह प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा से पुरानी सूची उपलब्ध कराई गई 

बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव ने एडी बेसिक को शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति होने के आदेश दिए थे। इसक बाद एडी बेसिक की ओर से मंडल के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को फोन करके आख्या मांगी गई। 

आगरा जिले से एसआईटी की पहली सूची (वर्ष 2017) के आधार पर तलाशे गए 241 शिक्षकों के नाम भेज दिए गए। जनवरी 2019 में उपलब्ध कराई गई संशोधित सूची में कितने और शिक्षकों के नाम सामने आए, यह नहीं बताया गया। 

जबकि बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कई बार मौखिक रूप से 270 शिक्षकों के तलाशे जाने का दावा किया था। जो सूची दी गई है, उससे साफ है कि संशोधित सूची प्राप्त होने के बाद जिले में कोई काम नहीं किया गया। 

यह कारण बताया गया

प्रभारी बीएसए ने संबंधित पटल सहायक से एसआईटी की सूची के आधार पर फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले शिक्षकों की सूची मांगी तो पुरानी सूची दी गई। साथ में लिखकर दिया गया है कि शिक्षकों की धमकियों के कारण नई सूची नहीं बन पाई है। 

आगरा के प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पटेल ने कहा कि कार्यालय में 241 शिक्षकों की सूची ही उपलब्ध कराई गई। संबंधित पटल सहायक ने अवगत कराया, संशोधित सूची से शिक्षकों के नाम तलाशने के दौरान तमाम धमकियां मिल रही थीं, इसलिए नई सूची नहीं बन पाई। जो सूची उपलब्ध कराई उसे एडी बेसिक कार्यालय में भेज दिया गया।

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह ने कहा कि तीन जिलों से तलाशे गए शिक्षकों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। मथुरा के बीएसए ने बताया कि सूची तैयार कराई जा रही है। 24 जून को बैठक से पहले ही लिपिक के माध्यम से प्रयागराज में ही सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed