{"_id":"e8f6c334296d27996bd740e51dd4feb3","slug":"prepare-security-plan-for-sarafa-bazar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजारों की सुरक्षा को प्लान तैयार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजारों की सुरक्षा को प्लान तैयार किया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी राजेश डी. मोदक ने सराफा कारोबारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा पर मंथन किया। उन्होंने सराफा की दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर बल दिया। सराफा मार्केटों के आसपास प्रतिदिन शाम आठ से दस बजे तक पुलिस चेकिंग करेगी। इसके साथ ही प्रत्येक माह हर थाने में सराफा कारोबारियों के साथ बैठक करके थाना प्रभारी उनकी समस्याएं सुनेंगे।
पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में गुरुवार को हुई बैठक में एसएसपी श्री मोदक ने सुझाव दिया कि सभी कारोबारी अपने शोरूम और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। जिनके यहां पहले कैमरे लगे हैं, वे ठीक हैं, ये सुनिश्चित करें। उन्होंने कैमरों की उपयोगिता भी समझाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख सराफा बाजारों में रात्रि में आठ से दस बजे तक नियमित चेकिंग करवाने की बात कही। कहा कि इससे सराफा कारोबारियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। एसएसपी ने कहा कि जो कारोबारी सिक्योरिटी गार्ड का खर्च वहन कर सकते हैं, वे गार्ड रखें। उन्होंने प्रतिष्ठान और घरों में काम करने वाले कर्मचारियों, घरेलू नौकरों के सत्यापन की बात कही। कहा कि अमूमन लोग परिचितों के कहने पर ही कर्मचारी को रख लेते हैं, लेकिन कर्मचारी का वेरीफिकेशन कराना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सराफा कारोबारियों के साथ संबंधित थाना प्रभारी हर माह बैठक करेंगे। बैठक में वे कारोबारियों की दिक्कतों और सुझावों को सुनेंगे। एसपी सिटी समीर सौरभ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सराफा बाजार कमेटी के अध्यक्ष पवन दौनेरिया, मुरारीलाल फतेहपुरिया, धन कुमार जैन, मनोज गुप्ता, आनंद अग्रवाल, भरत कुमार जैन, राजकुमार वर्मा समेत 250 कारोबारी शामिल रहे। इस मौके पर सीओ लोहामंडी सलमान ताज, सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
फोटो: सीपी