फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   preparations started for Chief Minister visits in mainpuri

मैनपुरी: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर फिर शुरू हुईं तैयारियां, विकास कार्यों की प्रगति सुधारने में जुटा प्रशासन

Wed, 17 Nov 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 12:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी जिले का दौरा कर सकते हैं, इस सूचना पर प्रशासन फिर तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन
preparations started for Chief Minister visits in mainpuri
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक बार फिर मैनपुरी जिले में मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। अब तक लिखित कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन औचक निरीक्षण की सूचना के चलते प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। विकास योजनाओं की प्रगति सुधारने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
विधानसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार जिलों का दौरा किया जा रहा है। बीते माह मैनपुरी का दौरा प्रस्तावित था, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं आ पाए। 
विज्ञापन


विकास कार्यों की जा रही समीक्षा
अब एक बार फिर मुख्यमंत्री के मैनपुरी आगमन की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला स्तरीय सभी अधिकारी मुख्यमंत्री के भ्रमण से पहले तैयारियों में जुट गए हैं। इसमें योजनाओं की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं की प्रगति सुधारने के लिए काम शुरू हो गया है। वहीं साफ-सफाई व अन्य बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिला प्रशासन के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही किसी गांव का भ्रमण कर सकते हैं। 

इसके लिए गांवों में बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इन कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed