फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   preparations start for shri krishna janmashtami celebration in mathura

जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजेगी कान्हा की नगरी, हर तरफ होगी राधे-राधे की जयकार

Sat, 10 Aug 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
preparations start for shri krishna janmashtami celebration in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर निगम द्वारा मथुरा शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। हर और रंगीन लाइट लगाई जाएंगी। रोशनी के लिए जन्मभूमि के चारों और करीब 450 एलईडी लगेंगी। प्रत्येक विद्युत पोल तथा चौराहे को भी प्रकाश से जगमग किया जाएगा। ओवर ब्रिज तथा यमुना पुल को विशेष रूप से सजाया जाएगा। 
विज्ञापन


24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन लेकर नगर निगम ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के चारों और करीब चार किलोमीटर तक 450 एलईडी लगाई जाएंगी। इनको इस प्रकार से लगाया जाएगा, जिससे आसपास की कालोनी तथा सड़कों पर रोशनी हो सके। 
विज्ञापन


शहर के मुर्गा फाटक जन्मस्थान से हाइवे के ओवर ब्रिज तथा यमुना पुल को रंगीन लाइट से सजाया जाएगा। प्रत्येक चौराहे पर रंगीन लाइटें तथा जन्मस्थान से भूतेश्वर तथा मसानी तथा होलीगेट क्षेत्र में पड़ने वाले विद्युत पोल पर लाइट के माध्यम से सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अगस्त तक पूरे हो जाएंगे सजावट के कार्य

होलीगेट चौराहे पर प्रतिवर्ष की तरह सजाया जाएगा। इसके लिए गुरुवार से निगम अधिकारियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। उनके द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आसपास सजावट का काम प्रारंभ कर दिया है। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि 20 अगस्त तक सभी सजावट के कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा उसके आसपास किसी प्रकार की गंदगी ना रहे इसके लिए इसके लिए निगम अधिकारियों ने तीन शिफ्ट में सफाई कर्मियों को लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा किसी भी प्रकार की गंदगी को फेंकने के लिए डस्टबिन भी रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed