फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations for the Sri Jagannath Rath Yatra festival are in full swing, the Lord will appear on the 14th.

Agra News: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज, 14 को दर्शन देंगे प्रभु

Tue, 07 Jul 2026 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Sri Jagannath Rath Yatra festival are in full swing, the Lord will appear on the 14th.
आगरा। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ) की ओर में 16 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित आमंत्रणपत्र विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद स्वरूप ने बताया कि स्नान पूर्णिमा के बाद 14 दिनों के विश्राम एवं उपचार के बाद प्रभु श्रीजगन्नाथ 14 जुलाई को नयन उत्सव में भक्तों को दर्शन देंगे। 15 जुलाई को फूलबंगला एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर को बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ होगी। भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नंदीघोष रथ पर विराजमान होकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रश्मि नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेंगे। श्रद्धालु रस्सियों से रथ खींचकर भगवान की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा। नितेश अग्रवाल ने बताया कि 10 से 13 जुलाई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण यात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 जुलाई से शुरू होगा गुंडिचा मार्जन

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप ने बताया कि 12 जुलाई से गुंडिचा मार्जन का शुभारंभ होगा। इस परंपरा के तहत रथयात्रा से पूर्व मंदिर की विशेष सफाई, रंग-रोगन और पुष्प सज्जा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस अनुष्ठान से केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि भक्तों का हृदय भी पवित्र होता है। इस मौके पर सुधीर अग्रवाल, शैलेश बंसल, अनूप अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, विमल नयन फतेहपुरिया, अमित मित्तल, दीपक प्रह्लाद मित्तल, राजीव मल्होत्रा, मनीष गुप्ता, अदिति गौरांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed