फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations for the fair Marshish started picking up pace

मेला मार्गशीर्ष की तैयारियों में आने लगी तेजी

Mon, 21 Nov 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the fair Marshish started picking up pace
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष में अब आठ दिन का समय रह गया है। इसकी तैयारियों ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। 19 नवंबर को मेले का ठेका भारत कंस्ट्रक्शन को मिलने के बाद ठेकेदार ने दुकान लगाने आए व्यापारियों को जमीन नाप तौल कर दी है। खेल-तमाशे वालों ने अपने डेरे व तंबू डाल लिए हैं। झूले व दुकानें लगने लगीं हैं।
विज्ञापन

मेला मार्गशीर्ष परिसर में बड़ी संख्या में ट्रक मेटाडोरों में सामान लेकर खेल तमाशे वाले पहुंचे। उनके द्वारा ऊंचे झूले, मौत का कुआं, टॉयज ट्रेन आदि खेल-तमाशे वाले अपना सामान ले आए हैं। झूले आदि लगाए जाने का कम चल रहा है। इसके अतिरिक्त पत्थर के चाक, सिल बटना बनाने वाले भी पहुंचे हैं। हस्तशिल्प के कारीगर अपने हाथ के बने कंबल, कालीन, दरी, गलीचे एवं लकड़ी से बनाये गये गृहोपयोगी सामान लेकर मेले में दुकानों को लगाने पहुंचे हैं। मेले में खजला, नारंगी वाले भी पहुंचे हैं। पालिका प्रशासन ने भी मेला ग्राउंड, हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग की सफाई का कार्य तेज कर दिया है। वहीं घाटों व मंदिरों की रंगाई पुताई भी तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed