फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   preparations for big gambling in Agra before Diwali casino club was brought from Delhi police raided

Agra: दिवाली से पहले आगरा में बड़े जुए की थी तैयारी, दिल्ली से मंगाया गया कैसीनो क्लब, पुलिस ने मारा छापा

Mon, 28 Oct 2024 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 11:15 AM IST
सार

दिवाली पर जुआ खेलने के लिए दिल्ली से कैसीनो क्लब मंगाया गया। एक मैरिज होम में पुलिस ने छापा मारकर 13 कर्मचारी पकड़े। यहां से 11 टेबल भी बरामद हुई हैं। 
 

विज्ञापन
preparations for big gambling in Agra before Diwali casino club was brought from Delhi police raided
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित कनक प्रीत मैरिज होम में रईसों ने कैसीनो क्लब खुलवा दिया। दिल्ली से जुआ खेलने के लिए कैसीनो टेबल मंगवाईं। क्लब के 13 कर्मचारी इसकी तैयारी करने से पहले लॉन में टेबल सजाकर हाथ आजमाने लगे। पता चलने पर पुलिस ने छापा मारकर 13 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। 11 टेबल भी बरामद की हैं। एक आयोजक को मुकदमे में वांछित किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस को ये मिली थी सूचना
एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मैरिज होम में एक प्राइवेट क्लब की पार्टी है। पार्टी में महिलाएं और बच्चे भी आए हैं। पार्टी में जुआ भी खेला जाएगा। दिल्ली की एक एजेंसी को कैसीनो टेबल लगाने का ठेका दिया गया है। जुआ खेलने के लिए महफिल सजाई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बाथरूम में नहा रही थी महिला, मकान मालिक के बेटे ने बनाया वीडियो, फिर की ऐसी करतूत...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जुआ खेलते मिले युवा
पुलिस ने दबिश दी। उस दौरान कैसीनो टेबल नहीं सजी थीं। दो-तीन टेबल ही लग पाई थीं। बाकी कैसीनो टेबल गाड़ी से उतारी नहीं गई थीं। पुलिस ने मैरिज होम में तलाशी ली तो मैदान में एक दर्जन से अधिक युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 13 युवकों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि दिल्ली की एजेंसी के कर्मचारी हैं। कैसीनो टेबल लगानी थी।

 

दिवाली की पार्टी, आएंगे बड़े-बड़े लोग
उन्हें बताया गया था दिवाली पार्टी है। बड़े-बड़े लोग आएंगे। उनकी गाड़ी इनर रिंग रोड के पास है। उनसे कहा गया था कि देर रात टेबल लगानी है इसलिए कैसीनो टेबल मौके पर नहीं उतारी थीं। पुलिस ने उस गाड़ी को भी पकड़ लिया। छानबीन में पता चला कि पार्टी का आयोजन क्लब के पदाधिकारी अमित की ओर से कराया गया था। उसने ही बुकिंग कराई थी। उसे मुकदमे में वांछित किया गया है।

ये भी पढ़ें -   खतरनाक खेल: 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा; बताया क्या-क्या हुआ

 

इनकी हुई गिरफ्तारी
मौके से गोल मार्केट काली बाड़ी मंदिर, नई दिल्ली निवासी दिव्यांशु, अंकित, धीरज, सचिन, हरीश, पवन, अश्वनी, अर्जुन, समीर, सचिन, अनंत कुमार, कुणाल, सैफ को पकड़ा गया। मुकदमा लिखकर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed