{"_id":"5f0056eb8ebc3ea14a4da203","slug":"preparations-begin-to-open-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल को खोलने की तैयारियां शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल को खोलने की तैयारियां शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
Sat, 04 Jul 2020 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल के निर्देश आने के बाद ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी स्मारकों के गेट पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
हालांकि अभी संस्कृति मंत्रालय से लिखित आदेश नहीं मिल पाए हैं। उससे पहले एएसआई अधिकारियों ने सभी स्मारकों के लिए थर्मल गन और सैनिटाइजर की खरीद कर व्यवस्थाएं बनाने की कवायद शुरू कर दी है। स्मारकों की साफ-सफाई का काम बंदी के दिनों में भी चल रहा था।
विज्ञापन
ताजगंज की दुकानों को चमकाया
ताजमहल खुलने की खबर आते ही ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास के दुकानदारों ने शुक्रवार को अपनी दुकानों की सफाई की। उन्हें उम्मीद है कि घरेलू पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।
ताजगंज के व्यापारी प्रवीण सिंह ने बताया कि 6 जुलाई से पहले दुकान की साफ-सफाई करके उसे व्यवस्थित कर लेंगे क्योंकि यह 3 महीने से बंद पड़ी है।
ताजमहल पश्चिमी गेट स्थित सैयद मुनव्वर अली ने बताया कि भारतीय पर्यटकों के आने से रोजीरोटी तो कम से कम शुरू हो ही जाएगी। धीमे-धीमे संदेश जाएगा तो विदेशी पर्यटक भी आना शुरू कर देंगे।