{"_id":"5e75aa398ebc3e72b1178a99","slug":"preparations-begin-to-80-bed-isolation-ward-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़ेंगे कोरोना से : एसएन मेडिकल कॉलेज में 80 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़ेंगे कोरोना से : एसएन मेडिकल कॉलेज में 80 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरू
Sat, 21 Mar 2020 11:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन और प्रशासन व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में 80 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी से सभी वार्ड शिफ्ट किए जा रहे हैं। यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 80 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। शुक्रवार को सभी विभागों में इमरजेंसी वार्ड बनाने के निर्देश भी दिए गए।
इमरजेंसी की दूसरी मंजिल पर 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। इसमें आगरा कैंट क्षेत्र की कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज भर्ती है। इसके लिए बाल रोग और ट्रामा सेंटर पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है।

एहतियातन अब पूरी इमरजेंसी में 80 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए हड्डी रोग अनुभाग, मेडिसिन रोग अनुभाग और सर्जरी विभाग के अनुभाग को भी यहां से हटाया जा रहा है। इन सभी के विभागाध्यक्षों को अपने विभाग में इमरजेंसी वार्ड बनाने के लिए कह दिया है। विभागाध्यक्षों ने वार्ड में व्यवस्था शुरू कर दी है।
पैथोलॉजी लैब के लिए अभी स्थान तय नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने नई आठ मंजिला इमारत, सात मंजिला इमारत में स्थान देखा है। इसमें स्थान चयनित होने के बाद लैब भी शिफ्ट हो जाएगी।
एसएन मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। यहां भी बेड बढ़ाए जा सकते हैं। उधर, जिला अस्पताल में शुक्रवार को तीन घंटे ही ओपीडी खोली गई। इसमें 1147 मरीजों का पर्चा बना। 11 बजे के बाद आने वाले मरीजों को लौटना पड़ा। कोरोना वायरस के चलते जिला अस्पताल में दो अप्रैल तक तीन घंटे ही ओपीडी चलेंगी।
यह भी पढ़ें- जनता कर्फ्यू : रविवार को शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, दिन में शादी पर भी पाबंदी