फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations begin for counting of UP Panchayat elections in Mainpuri

पंचायत चुनाव की मतगणना: टेबिलों की संख्या के आधार पर बनेंगे प्रत्याशी और अभिकर्ताओं के पास

Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर चयनित स्थलों पर दो मई को मतगणना होगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Preparations begin for counting of UP Panchayat elections in Mainpuri
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतगणना के दौरान प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को टेबिलों की संख्या के आधार पर ही पास जारी किए जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद की मतगणना के लिए केवल प्रत्याशी को ही पास जारी किया जाएगा। इसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


दो मई के जिले के नौ ब्लॉकों में पंचायत चुनाव की मतगणना की जाएगी। इसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों की मतगणना की जाएगी। इसके लिए कुल नौ ब्लॉकों में सभी पर स्थान पहले ही चिह्नित किया जा चुका है। मतगणना स्थल पर ही स्ट्रांग रूम बनाए जाने के कारण प्रक्रिया आसान होगी। 
विज्ञापन


मतगणना में प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को पास टेबिल की संख्या के आधार पर ही जारी किया जाएगा। अगर पांच टेबिलों पर मतगणना होती है तो प्रत्याशी समेत कुल पांच लोग ही मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। टेबिल संख्या के अनुसार पास ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए केवल प्रत्याशी का ही पास जारी किया जाएगा। सभी प्रत्याशी और अभिकर्ताओं को मतदान के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मास्क न होने पर उन्हें मतगणना पंडाल से बाहर कर दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर ही मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी और अभिकर्ताओं को पास  जारी किए जाएंगे। 

पद की मतगणना पूर्ण होते ही बाहर जाएंगे अभिकर्ता 
एक साथ टेबिलों पर कई पदों की मतगणना का काम किया जाएगा। ऐसे में जिन पदों की मतगणना का काम पूरा हो जाएगा, उनके अभिकर्ताओं को बाहर भेज दिया जाएगा। इसके पीछे प्रशासन की मंशा कोरोना संक्रमण काल में भीड़ कम करना है। वहीं मतगणना स्थल के बाहर भी भीड़ न लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

कितने पदों की होनी है मतगणना
- 4850 ग्राम प्रधान के पदों की
- 3417 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की 
- 3311 ग्राम पंचायत सदस्य पदों की 
- 367 जिला पंचायत सदस्य पदों की 

सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि मतगणना के लिए सभी प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं को टेबिल की संख्या के अनुसार ही पास जारी किए जाएंगे। सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करना होगा। मतगणना समाप्त होते ही अभिकर्ता मतगणना पंडाल से बाहर चले जाएंगे। 

जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर चयनित स्थलों पर दो मई को मतगणना होगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed