फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation for vaccination of children and pregnant women amid coronavirus in agra

आगरा में 2.73 लाख बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की तैयारी, बनाए जा रहे जोन

Tue, 12 May 2020 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Preparation for vaccination of children and pregnant women amid coronavirus in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने 2.73 लाख बच्चे और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की डोज देने की तैयारी कर ली है। विभाग इसी महीने से टीकाकरण शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जोन बनाए जा रहे हैं। इसमें लॉकडाउन के दौरान छूटे टीके भी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


जिले में 273336 गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें 146027 गर्भवती महिलाएं और 127309 एक साल तक के बच्चे हैं। कोरोना वायरस के चलते 19 मार्च से टीकाकरण अभियान बंद है। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अभियान सबसे पहले देहात के क्षेत्रों से शुरू करेगा। ग्रीन जोन के बाद रेड जोन में भी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मचारियों की कराई जाएगी जांच

टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोरोना वायरस के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। इनको ग्लब्ज, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग भी दी जाएगी। बच्चे और गर्भवती महिलाओं को भी मास्क पहनाकर ही टीका लगाया जाएगा। रेड जोन और हॉट स्पॉट ऐरिया में इनको पीपीई किट भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed