{"_id":"64aee24eccc98fc7e403d2e9","slug":"preparation-for-up-board-exam-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-1728-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा की होने लगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा की होने लगी तैयारी
Wed, 12 Jul 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। 5 अगस्त तक प्रवेश व बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट के परीक्षार्थियों को आवेदन करना होता है। इसके लिए परिषद ने हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को 501 रुपये एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 706 रुपये शुल्क जमा होगा। इसी तरह से इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थियों को 601 रुपये एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 806 रुपये शुल्क जमा करना होगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक आहर्ता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को नकद जमा करना होगा।
ये हैं चेक लिस्ट के बिंदु
यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 में शिक्षारत छात्र छात्राओं के आवेदन के लिए जो चेक लिस्ट तय की गई है उसमें विद्यार्थी का नाम, विद्यार्थी के माता पिता का नाम, विद्यार्थी की जन्म तिथि, विषय, फोटो प्रमुख हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
यह हैं कार्यक्रम
- प्रवेश व पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त
- एक मुश्त चालान जमा करने की तिथि 10 अगस्त
- शैक्षिक विवरण वेब साइट पर अपलोड करना- 16 अगस्त
- 100 रुपये बिलंब शुल्क के साथ एक मुश्त चालान जमा करना- 16 अगस्त
- विलंब शुल्क के साथ शैक्षिक विवरण वेब साइट पर अपलोड करना-20 अगस्त
- अपलोड विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त करना- 21 अगस्त से 31 अगस्त तक
- जांच और संशोधन के बाद फिर से अपलोड करना -1 सितंबर से 10 सितंबर
- फोटोयुक्त नामावली व कोषागार की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जमा करना -30 सितंबर
परीक्षार्थियों से प्राप्त शुल्क की पांच प्रतियां तैयार की जाएंगी। दो प्रतियांकोषागार में, एक प्रति डीआईओएस कार्यालय में, एक नामावली के साथ और एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी-पीकेे मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक