{"_id":"5a5c92384f1c1b68268b4820","slug":"prepaid-meters-will-be-used-to-stop-line-loss-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में लाइन लॉस रोकने के लिए योगी सरकार उठाने जा रही ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में लाइन लॉस रोकने के लिए योगी सरकार उठाने जा रही ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 15 Jan 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
bjp leader shrikant sharma
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के 70 वर्ष बाद भी देश में करीब 4.50 करोड़ परिवार ऐसे हैं, जो अंधेरे में जिंदगी में बिता रहे हैं। इनमें करीब 2 करोड़ परिवार अकेले उत्तर प्रदेश में हैं।
प्रदेश की योगी सरकार अल्पकाल में ही करीब 50 लाख परिवारों तक विद्युत कनेक्शन पहुंचाए हैं और करीब 1.50 करोड़ परिवार तक भी जल्द बिजली पहुंचा दी जाएगी।
यह कहना है ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का। वह रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दिव्यांग मेधावी छात्रवृत्ति समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर तक गैस कनेक्शन पहुंचाने का निश्चय किया था, उसी तरह हर घर को रोशन करने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है।

कनेक्शन के लिए भटकना नहीं पड़ता
इसी के तहत योगी सरकार बड़े स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को कनेक्शन दे रही है। गरीबों को मुफ्त कनेक्शन दिया जा रहा है। एक जमाना था जब बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को भटकना पड़ता था। अब उन्हें घर बैठे कनेक्शन दिया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत चोरी रोकने के लिए सरकार गंभीर है। जहां लाइन लॉस की शिकायत है वहां सरकार ने ऐसे फीडर चिह्नित किए हैं जहां राजस्व की हानि हो रही है। उन चिह्नित फीडरों से पोषित इलाकों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों में खौफ का वातावरण है। सरकार अपराध के खिलाफ सख्त है, किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जा रहा है।
प्रदेश में घटनाएं हुई हैं लेकिन यह भी तय है कि घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। मथुरा में लगातार हो रही घटनाओं और विशेषकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण के रिश्तेदार की हत्या के संबंध में उन्होंने कहा कि यह रंजिश का मामला है लेकिन यहां भी अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।