फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant women died in hospital at yamuna paar family Accusation of negligence

यूपीः अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Wed, 17 Jul 2019 06:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Jul 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
pregnant women died in hospital at yamuna paar family Accusation of negligence
प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजन और मौजूद पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
टेढ़ी बगिया स्थित सरोज हॉस्पिटल में कंपाउंडर के इंजेक्शन से प्रसूता की मौत हो गई। शव बाहर निकाल स्टाफ मरीजों के पर्चे लेकर हॉस्पिटल पर ताला लगाकर भाग गया।
विज्ञापन


कर्मी बिजली भी काट गए, साढ़े तीन घंटे तक मरीज-तीमारदार अंदर बंधक बने रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ताला खुलवाया। सीसी कैमरे की डीवीआर जब्त कर मरीज भर्ती पर रोक लगाई है। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


कालिंदी विहार 80 फुटा निवासी बॉबी गौर की पत्नी शालू गौर (24) के प्रसव पीड़ा होने पर 14 जुलाई को सरोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शाम को आपरेशन कर दिया। बॉबी ने बताया कि बुधवार की तड़के साढ़े चार बजे पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपाउंडर ने पर्चा देकर दवाएं मंगाई। आरोप है कि कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही पत्नी का शरीर नीला पड़ गया, दाने उभर आए और झाग आने लगा। यह देख स्टाफ बोला कि एंबुलेंस मंगाई है मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ेगा। 

कुछ देर बाद एंबुलेंस आने पर मरीज को गेट के बाहर लेकर आ गया। परिजनों ने देखा तो शालू की सांस नहीं चल रही थी। इस बीच स्टाफ बिजली काटकर अस्पताल पर ताला लगाकर भाग गया। अंदर मरीज और तीमारदारों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। 

परिजनों ने शव रख हंगामा शुरू कर दिया। एसीएम, उपजिलाधिकारी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। अंदर मौजूद सफाई कर्मचारी से लगभग दस बजे ताला खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को शांत करा शव का पोस्टमार्टम कराया। 

आधा घंटे बाद डॉ. प्रेमराज मरीजों के पर्चे लेकर पहुंचे। एसीएमओ डॉ. अजय कपूर ने बताया कि स्टाफ मरीज-तीमारदारों को अंदर बंद कर अस्पताल पर ताला लगाकर भाग गया था। इलाज के पर्चे और सीसी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली। नोटिस दिया है।

पुलिस ने अस्पताल संचालक, डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हॉस्पिटल संचालक आरएस बघेल का कहना है कि वह दो दिन से बाहर हैं।

आपरेशन डॉ. सुभाष सोनी करते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता को ऑनकाल बुलाते हैं, वह भी दो दिन से बाहर हैं। इनकी अनुपस्थिति में अन्य चिकित्सक मरीजों को देखते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed