{"_id":"6524365fa5fe6862460e6fb6","slug":"pregnant-woman-stomach-burst-due-to-nail-entering-her-while-getting-off-tractor-in-agra-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर से उतरते समय कील घुसने से गर्भवती का पेट फटा, मची चीख पुकार; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर से उतरते समय कील घुसने से गर्भवती का पेट फटा, मची चीख पुकार; हालत नाजुक
Mon, 09 Oct 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:32 PM IST
सार
आगरा में ट्रैक्टर से उतरते समय कील घुसने से गर्भवती का पेट फट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दर्नाक हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर से उतरते समय गर्भवती के पेट में कील घुस गई। इससे उसका पेट फट गया। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने उसे आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
बाह थाना क्षेत्र के चांगोली में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर से उतरते समय खजुआपुरा की गर्भवती रामो देवी (32) के पेट में सीट के पास लगी कील फंस गई। जिससे उनका पेट 6 इंच फट गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
विज्ञापन
खजुआपुरा निवासी राजू की पत्नी रामो देवी 8 माह की गर्भवती है। उसे जांच के लिए परिजन पड़ोसी के ट्रैक्टर से बाह सीएचसी पर ले जा रहे थे। रास्ते में चांगोली गांव के पास रामो देवी पानी पीने के लिए ट्रैक्टर से उतरी थी। परिजन ने बताया कि उतरते समय सीट के पास लगी कील उसके पेट में फंस गई। ट्रैक्टर सवार कील को निकालते तब तक करीब 6 इंच पेट फट गया।
