फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant Woman Not Get Ambulance In District Woman Hospital

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाः प्रसूताओं को दो घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, ऑटो से जाना पड़ा घर

Wed, 30 Sep 2020 12:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Sep 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Pregnant Woman Not Get Ambulance In District Woman Hospital
लेडी लॉयल से घर जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, ऑटो से गई प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
लेडी लॉयल में मंगलवार को प्रसूताओं को दो-दो घंटे के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो वे ऑटो से गईं। यहां दूर-दराज से आई प्रसूताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। अस्पताल से ऑटो तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं मिल रहा। इस परेशानी को देखते हुए सीएमएस ने 102 एंबुलेंस सेवा के प्रभारी से कहा है कि एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

Pregnant Woman Not Get Ambulance In District Woman Hospital
लेडी लॉयल में प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
लेडी लॉयल में रोजाना लगभग 30 प्रसव हो रहे हैं, इतनी ही महिलाएं डिस्चार्ज हो रही हैं। इनमें पांच से दस प्रसूताओं को ऑटो या फिर अपने वाहन से घर जाना पड़ रहा है। इसमें बिचपुरी, रुनकता, बरौली अहीर, सैंया, इरादत नगर कुबेरपुर, मुढ़ी जहांगीर पुर समेत शहर से जुड़े गांव-कस्बों के मामले अधिक हैं।

ये भी पढ़ें- दर्द से कराहती रही बेटी, नहीं मिला स्ट्रेचर, न आया वार्ड ब्वॉय, पिता गोद में लेकर पहुंचा इमरजेंसी वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

Pregnant Woman Not Get Ambulance In District Woman Hospital
बिना स्ट्रेचर के बाहर निकलती प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस के लिए चक्कर काटता रहा, नहीं मिली खाली
इरादत नगर के सलमान खान ने बताया कि पत्नी डिस्चार्ज हो गई है, घर लेकर जाना है, घंटा भर भटकते हुए हो गया। एंबुलेंस वाले कह रहे हैं कि इरादत नगर की ओर कोई एंबुलेंस नहीं जा रही। चार एंबुलेंस वालों से पूछा, सबने यही कहा। अब एंबुलेंस नहीं मिलेगी तो ऑटो लेकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

Pregnant Woman Not Get Ambulance In District Woman Hospital
ऑटो से घर जाती प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
पतली गली है, ऑटो से चले जाओ
कमला नगर की सत्यवती ने बताया कि पुत्रवधू डिस्चार्ज हो गई, घर से पहले पतली गली है, एंबुलेंस नहीं घुस पाएगी, ऐसे में कहा कि ऑटो कर लो ज्यादा बेहतर होगा। किराया पर ऑटो लेकर पुत्रवधू को लेकर जा रहे हैं।

जांच कराने को नहीं मिलता स्ट्रेचर, वार्ड आया
बिचपुरी के गोपाल ने बताया कि भर्ती गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और ईसीजी कराने के लिए व्हीलचेयर-स्ट्रेचर और वार्ड आया की सुविधा नहीं मिलती, पैदल ही  लेकर जाना पड़ा, इससे परेशानी बढ़ गई।

Pregnant Woman Not Get Ambulance In District Woman Hospital
एंबुलेंस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मामले बढ़े, देर से मिल रही एंबुलेंस
प्रसव और डिस्चार्ज मामले बढ़ गए हैं, परिजन एंबुलेंस देर से मिलने और खाली न होने की शिकायत करते हैं। कई बार वह ऑटो से भी चली जाती हैं। एंबुलेंस प्रभारी से इनकी संख्या बढ़ाने को भी कहा है। - डॉ. कल्याणी मिश्रा, सीएमएस

दो बढ़ाई्, तीन और बढ़ाई जाएंगी
लेडी लॉयल और एसएन के अलावा आसपास से भी गर्भवती-प्रसव के मामले बढ़ गए हैं, कोविड में भी एंबुलेंस लगी हैं। इससे देर से एंबुलेंस मिलने की परेशानी हो रही है। दो एंबुलेंस बढ़ा दी हैं, तीन और बढ़ाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed