फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant woman beaten up for demanding price of eggs

अंडों की कीमत मांगने पर गर्भवती महिला को पीटा

Tue, 28 Jun 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman beaten up for demanding price of eggs
बाह। भदावर डिपो वर्कशॉप के तिराहे पर अंडे की दुकान चलाकर अपना गुजारा कर रही आठ माह की गर्भवती को तीन युवकों से अंडों के रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोपियों ने सोमवार को पीड़िता को जमीन पर पटककर लात घूंसों से जमकर पीटा। बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिजौली निवासी सपना (22) पुत्री गेंदालाल बाह भदावर डिपो वर्कशॉप के तिराहे पर हथठेल लगाकर अंडे आदि बेचकर अपना गुजर बसर करती है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को तीन युवक शराब के नशे में हथठेल पर आए थे। अंडे लिए, खाए और चल दिए। अंडों के रुपये मांगने पर भड़के युवकों ने उसे जमीन पर पटक दिया और घसीटकर लात घूंसों से पीटने लगे। वह रहम की भीख मांगती रही लेकिन आरोपियों ने उसे बेहोश होने तक पीटा। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपना को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed