{"_id":"66b653c2ff3c8b29080ee6cc","slug":"pregnant-and-husband-beaten-for-not-voting-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122151-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वोट नहीं देने पर गर्भवती और पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वोट नहीं देने पर गर्भवती और पति को पीटा
Fri, 09 Aug 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव बझेरा में प्रधान चुनाव का परिणाम आने के बाद आरोपियों ने अनुसूचित जाति की गर्भवती और पति को घेर कर पिटाई की। गर्भवती को काफी चोट लगी। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घायल दंपती का मेडिकल कराया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी श्याम सुंदर शुक्रवार की सुबह 8 माह की गर्भवती पत्नी प्रिया देवी का अल्ट्रासाउंड कराने कस्बा बेवर जा रहे थे। रास्ते में गांव बझेरा में प्रधान प्रतिनिधि मोनू ठाकुर के घर के सामने करू, गोपाल सिंह, हरवीर ने अपने साथियों के साथ आकर रोक लिया। उन्हें घेरने के बाद आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर श्याम सुंदर को पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख गर्भवती पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने के बाद विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। अनुसूचित जाति के दंपती को पीछे उपचुनाव में वोट न देने को वजह बताया गया है। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।