फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   precautions during holi celebration with colour

होली पर रंग लगाते समय बरतें ये सावधानी, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Thu, 01 Mar 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 01 Mar 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
precautions during holi celebration with colour
होली - फोटो : SELF
होली में रंग लगाने जा रहे हो तो ये परख लें कि कहीं ये केमिकल युक्त तो नहीं। ऐसे रंग चेहरे की रंगत उड़ा सकते हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है। हर्बल रंग और गुलाल का इस्तेमाल करें। केमिकल रंगों के उपयोग से त्वचा का खुश्क होना, एलर्जी, इंफेक्शन, मुंहासे, फुंसियां होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि बाजार में सस्ते रंग के चलते केमिकलयुक्त रंग खरीद कर ले आते हैं। 

इनके लगाने पर त्वचा में जलन, ड्राय स्किन, लाल चकत्ते की समस्या हो सकती है। इन्फेक्शन होने पर कुछ दिन बाद मुंहासे और झाइयां होने का खतरा रहता है। कहा कि बालों को अच्छी क्वालिटी के शैंपू से साफ करें।
विज्ञापन

ये रंग बेहद खतरनाक

precautions during holi celebration with colour
holi
आगरा कॉलेज की बायोटेक्नॉलॉजी विभाग की रसायन विज्ञान की असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. संध्या अग्रवाल बताती हैं कि केमिकलयुक्त रंग सबसे ज्यादा त्वचा और आंखों के लिए खतरनाक है। इससे त्वचा कैंसर और अस्थायी अंधता का खतरा रहता है।

हरा: इसमें कापर सल्फेट रहता है, आंखों की एलर्जी हो सकती है। अस्थायी अंधता का खतरा रहता है। 

सिल्वर: इसमें एल्युमुनियम ब्रोमाइट रहता है, इससे त्वचा ड्राय हो जाती है। त्वचा कैंसर का खतरा रहता है।

नीला: इस रंग में प्रूसियन ब्लू रसायन पाया जाता है। इसमें त्वचा में संक्रमण होने की संभावना रहती है।

लाल: मरकरी सल्फाइड अत्यंत खतरनाक रसायन है। इससे त्वचा कैंसर का सर्वाधिक खतरा रहता है।

ये बरतें सावधानी

- रंग लगाने से पहले चेहरे और हाथों पर क्रीम लगाएं
- सरसों या फिर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं
- रंग छुड़ाने को साबुन से चेहरा रगड़-रगड़ कर न धोएं
- फुल बाजू के कपड़े पहनें, आंखों पर चश्मा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed