{"_id":"5a97f6d84f1c1bdd0b8b68de","slug":"precautions-during-holi-celebration-with-colour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर रंग लगाते समय बरतें ये सावधानी, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रंग लगाते समय बरतें ये सावधानी, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Mar 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में रंग लगाने जा रहे हो तो ये परख लें कि कहीं ये केमिकल युक्त तो नहीं। ऐसे रंग चेहरे की रंगत उड़ा सकते हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है। हर्बल रंग और गुलाल का इस्तेमाल करें। केमिकल रंगों के उपयोग से त्वचा का खुश्क होना, एलर्जी, इंफेक्शन, मुंहासे, फुंसियां होने का खतरा रहता है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि बाजार में सस्ते रंग के चलते केमिकलयुक्त रंग खरीद कर ले आते हैं।
इनके लगाने पर त्वचा में जलन, ड्राय स्किन, लाल चकत्ते की समस्या हो सकती है। इन्फेक्शन होने पर कुछ दिन बाद मुंहासे और झाइयां होने का खतरा रहता है। कहा कि बालों को अच्छी क्वालिटी के शैंपू से साफ करें।

ये रंग बेहद खतरनाक
holi
आगरा कॉलेज की बायोटेक्नॉलॉजी विभाग की रसायन विज्ञान की असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. संध्या अग्रवाल बताती हैं कि केमिकलयुक्त रंग सबसे ज्यादा त्वचा और आंखों के लिए खतरनाक है। इससे त्वचा कैंसर और अस्थायी अंधता का खतरा रहता है।
हरा: इसमें कापर सल्फेट रहता है, आंखों की एलर्जी हो सकती है। अस्थायी अंधता का खतरा रहता है।
सिल्वर: इसमें एल्युमुनियम ब्रोमाइट रहता है, इससे त्वचा ड्राय हो जाती है। त्वचा कैंसर का खतरा रहता है।
नीला: इस रंग में प्रूसियन ब्लू रसायन पाया जाता है। इसमें त्वचा में संक्रमण होने की संभावना रहती है।
लाल: मरकरी सल्फाइड अत्यंत खतरनाक रसायन है। इससे त्वचा कैंसर का सर्वाधिक खतरा रहता है।

ये बरतें सावधानी
- रंग लगाने से पहले चेहरे और हाथों पर क्रीम लगाएं
- सरसों या फिर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं
- रंग छुड़ाने को साबुन से चेहरा रगड़-रगड़ कर न धोएं
- फुल बाजू के कपड़े पहनें, आंखों पर चश्मा लगा सकते हैं।
- सरसों या फिर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं
- रंग छुड़ाने को साबुन से चेहरा रगड़-रगड़ कर न धोएं
- फुल बाजू के कपड़े पहनें, आंखों पर चश्मा लगा सकते हैं।