{"_id":"69601d8e2a5df3789b06858d","slug":"pre-board-exams-for-high-school-and-intermediate-from-13th-agra-news-c-364-1-ag11018-123584-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईस्कूल व इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईस्कूल व इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 13 से
Fri, 09 Jan 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले जिले के हजारों विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक स्तर का आकलन करने का अंतिम अवसर मिलने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 13 जनवरी से प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 23 जनवरी तक संचालित की जाएंगी।
इन परीक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा से पहले अपने विषयों में मजबूती और कमजोरी की पहचान कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम सभी विद्यालयों को भेज दिया गया है। परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश हैं ताकि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके।
सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक आयोजित होंगी। 13 जनवरी को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 15 को हाईस्कूल में अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, कृषि व संगीत की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 16 को हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट में गणित, जीव विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसी तरह 19 जनवरी को हाईस्कूल में गणित व गृह विज्ञान तथा इंटरमीडिएट में अंग्रेजी की परीक्षा कराई जाएगी। 20 को हाईस्कूल में संस्कृत और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र, संस्कृत, व्यावसायिक शिक्षा और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी। 21 को हाईस्कूल में विज्ञान, कम्प्यूटर, वाणिज्य और संगीत गायन, इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान, इतिहास और लेखाशास्त्र की परीक्षा होगी।
22 जनवरी को हाईस्कूल में चित्रकला और रंजनकला, इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान और भूगोल की परीक्षा होगी। 23 जनवरी को हाईस्कूल की कोई परीक्षा नहीं होगी, जबकि इंटरमीडिएट में शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान और तर्कशास्त्र की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।