फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prdhan, dharna

ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया गबन का आरोप

Tue, 21 Jan 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
prdhan, dharna
21एमएनपी-29-किशनी तहसील में प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते गांव भवानीगढ़ के ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवानीगढ़ के ग्रामीणों ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने और सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आम रास्ते में पानी भरा है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। गांव के एक भी व्यक्ति को न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और न ही स्वच्छ भारत मिशन का। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान द्वारा किसी भी कार्य कराने से साफ मना कर दिया गया है। इस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बसैत के ग्रामीणों ने भी प्रधान पर सरकारी धनराशि का गबन करने और योजनाओं का लाभ न देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया। प्रदर्शन में भवानीगढ़ के घनश्याम, अंकित बाबू, त्रिभुवन, शेरसिंह, अमित, गौरव, गेंदालाल, रामबाबू, मातादीन, बादामसिंह, हरनाम सिंह, मुलायम सिंह, प्रकाश, दीनदयाल और बसैत के अमर सिंह, सीताराम, राकेश, लालसिंह, रामप्रसाद, दिनेश, सुघर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पर अनियमितताओं का आरोप
किशनी। विकास खंड के गांव चौराईपुर के ज्ञान सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि ग्राम प्रधान ने सरकारी जमीन की गाटा संख्या 2483 को तालाब दिखा कर सुंदरीकरण के नाम पर धनराशि निकाल ली। इसके बाद इसी घाटा संख्या का पट्टा लोगों से धन उगाही कर दे दिया गया। मामले की जांच कराने की मांग की है। एक अन्य मामले में चतुरीपुर फरैंजी निवासी कौशलेंद्र ने डीएम से शिकायत की कि उनके मकान से लेकर सड़क तक इंटरलॉकिंग सड़क बननी है। इसे कार्य योजना में शामिल किया गया है। इसके बाद भी प्रधान द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने सड़क बनवाने की मांग की है। प्रधान का कहना है कि सोची समझी साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed