{"_id":"680144df44a6c492c006c740","slug":"prd-jawans-bike-collided-with-a-parked-truck-injured-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-135618-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीआरडी जवान की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीआरडी जवान की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, घायल
Thu, 17 Apr 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
किशनी। पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे जवान घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया।
थाना क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर साहनी निवासी पीआरडी जवान शिवशरन घर से ड्यूटी करने के लिए बुधवार की रात थाने पहुंचा। यहां से उसे कस्बा गस्त की ड्यूटी पर रवाना कर दिया गया। वह बाइक से बिधूना चौराहे पर पहुंचा और पेट्रोल डलवाने के बाद तहसील के पास आ रहा था। यहां एक ट्रक खराब खड़ा था। अंधेरा होने के चलते उसकी बाइक पीछे से ट्रक में टकरा गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भिजवाया। जानकारी पाकर पीआरडी जवान की परिजन भी अस्पताल आ गए। यहां उपचार देने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नही दी गयी है।