{"_id":"5e0f437f8ebc3e878d5d71e0","slug":"prayers-offered-for-peace-on-juma-ki-namaj-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: अमन की दुआ के साथ जुमे की नमाज अदा, पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: अमन की दुआ के साथ जुमे की नमाज अदा, पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना
Fri, 03 Jan 2020 07:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज अदा करते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव से सुहाग नगरी अब उबर चुकी है। कांच के कारखानों, गोदामों व दुकानों में चूड़ियां खनक रही हैं। हालांकि नए साल के पहले जुमा पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना रहा।
कड़ी सुरक्षा के बीच जामा मस्जिद सहित शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने शहर के साथ पूरे मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलाना शम्शी ने नमाज अदा कराई।
जुमा की नमाज को ध्यान में रखते हुए ही डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ थाना रसूलपुर पर डेरा डाल लिया था। आईजी जोन ए सतीश गणेश एसपी सिटी कार्यालय पर कैंप किए रहे।

यातायात किया गया परिवर्तित
शहर में अन्य इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के चलते पुलिस प्रशासन ने मक्खनपुर एवं उसायनी पर वाहनों को सिक्सलेन से निकाला। आगरा से आने वाले यात्री शहर से छह किलोमीटर दूर उसायनी पर उतार दिए गए।
शिकोहाबाद से फिरोजाबाद आने वाले यात्री 14 किलोमीटर दूर मक्खनपुर पर उतारे गए। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के बीच कुछ संवेदनशील क्षेत्र पड़ते हैं। 20 दिसंबर को उपद्रव के दौरान इन क्षेत्रों में बवाल हुआ था।
पुलिस की इस नाकेबंदी के कारण परिवहन निगम की बसों के यात्रियों को कुतुकपुर चनौरा या फिर जलेसर रोड पर एवं उसायनी चौराहे पर ही उतरकर दूसरे वाहन में सवार होने को विवश होना पड़ा। शाम को चार बजे के बाद जब स्थित ठीक लगी तो फिर ट्रैफिक को निकलने के लिए जाने दिया।