फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prayer for peace in Zuma Ki Namaj After Violence in Firozabad

फिरोजाबाद में जुमा की नमाज पर मांगी अमन-चैन की दुआ, चप्पे-चप्पे तैनात रहा पुलिसफोर्स

Fri, 17 Jan 2020 06:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jan 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Prayer for peace in Zuma Ki Namaj After Violence in Firozabad
प्रमुख चौराहों पर तैनात रहे पुलिस फोर्स के जवान - फोटो : अमर उजाला
जुमा की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासन शहर में अलर्ट पर रहा। शहर की मिश्रित आबादी में पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल थाना रसूलपुर पर कैंप किए रहे। नमाज के बाद लोग घरों को रवाना हो गए। इस दौरान नमाजियों ने शहर में अमन-चैन की दुआ की। 
विज्ञापन


नमाज शुरू होने से पूर्व ही सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई थी। जामा मस्जिद पर एसएचओ उत्तर केडी शर्मा, सचिन सिंह के साथ थाने का फोर्स तैनात रहा। नगला बरी, जाटवपुरी, नैनी ग्लास चौराहा के साथ चौकी गेट, इमामबाड़ा चौराहा, कोटला मोहल्ला, राज पुताना चौराहा, उर्वशी तिराहा के साथ नालबंद चौराहे पर भी पुलिस एवं पीएसी के जवान मुस्तैद दिखाई दिए।
विज्ञापन


सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज को असद अली शम्शी ने अदा कराई।  नमाज के बाद नमाजी सुहागनगरी में अमन चैन की अल्लाह ताला से दुआ करते दिखाई दिए। इस दौरान ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, महबूब अजीज,असलम भोला, आसिम खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक एवं एसएसआई मोहम्मद उमर फारुक मौके पर रहे। एसओ फरिहा सुनील कुमार, यातायात प्रभारी नीरज मिश्रा व एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया फोर्स के साथ नालबंद चौराहे पर तैनात थे।

एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह एवं आगरा से आए एसपी ने थाना रसूलपुर में कैंप किया था। वह इस दौरान प्रत्येक मस्जिद पर नमाज होने की रिपोर्ट ले रहे थे। 

शहर मुफ्ती को याद कर रो पड़े कई नमाजी 
सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के 1973 से इमाम एवं शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा का पिछले दिनों इंतकाल हो गया था। शहर मुफ्ती के इंतकाल के बाद पहले जुमा पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे कई नमाजी रो पड़े। उनका मस्जिद में नमाज पढ़ाने के साथ ही यहां आने वाले हर व्यक्ति से काफी लगाव था। नमाज के बाद वे सभी से मिलने के साथ हाल-चाल तक पूछते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed