{"_id":"5b975694867a557ec232cb80","slug":"pravin-togadia-slams-narendra-modi-government-over-ram-mandir-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार पर तोगड़िया का बड़ा बयान, राम मंदिर नहीं बना सकते तो सत्ता छोड़ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार पर तोगड़िया का बड़ा बयान, राम मंदिर नहीं बना सकते तो सत्ता छोड़ दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवा सकती है तो उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
सोमवार को बाबा कढे़रा सिंह डिग्री कॉलेज नगला अक्खा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में तोगड़िया ने एलान किया 21 अक्तूबर को परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेगा।
उन्होंने कहा कि भारत माता की भक्ति कर हिंदुओं को आगे लेकर ही हिंदू धर्म का उत्थान होगा। हिंदुओं की आवाज को बुलंद करने का कार्य हमारा संगठन करेगा। देश के प्रत्येक क्षेत्र में हिंदू ही आगे रहेगा। हिंदू समाज किसी का गुलाम नहीं है।

'राम मंदिर को भूली भाजपा'
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूर्ण बहुमत पर सरकार बनाने वाली भाजपा अब राम मंदिर निर्माण को ही भूल गई है। सरकार बनने के बाद अयोध्या में मंदिर बनने की प्रमाणिकता ही मानने को भाजपा राजी नहीं है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री के साथ अहमदाबाद की मस्जिदों में जा सकते हैं, लेकिन अयोध्या के मंदिर नहीं। वहीं राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करने का एलान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सिंह व व्यवस्थापक हरीचंद ने कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह दिए। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सिंह, स्वामी नवल महाराज, रामस्वरूप महाराज, स्वामी रामेश्वर, राजू, आदि उपस्थित थे।