{"_id":"59a827874f1c1be6278b4a13","slug":"praveen-togadiya-reached-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस की समन्वय बैठक: भाजपा अध्यक्ष के सामने उठा देशभक्त कश्मीरियों की सुरक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस की समन्वय बैठक: भाजपा अध्यक्ष के सामने उठा देशभक्त कश्मीरियों की सुरक्षा का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक से बाहर आते अमित शाह और राम लाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की बैठक में पहले सत्र से कश्मीर का मुद्दा छाया रहा। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को लेकर दिए सुझावों में प्रचारकों ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने देशभक्त कश्मीरियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की बैठक एक सितंबर से शुरू हो गई। वृंदावन के केशवधाम में चल रही इस बैठक में संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के बड़े पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन तोगड़िया गुरुवार देर शाम बैठक में भाग लेने के लिए केशव धाम पहुंच गए थे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार तड़के वृंदावन पहुंचे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उद्घाटन सत्र से ही बैठक में भाग लिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे उद्घाटन सत्र पूरा हुआ। इस मीटिंग में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ सभी प्रचारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद वाले सत्र में सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने प्रचारकों से चर्चा की। अब लंच के बाद 2:30 बजे से अगला सत्र होगा तो करीब साढ़े छह बजे तक चलेगा। संघ की इस गोपनीय बैठक से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया है।

देशभक्त कश्मीरियों की सुरक्षा की मांग
मोहन भागवत और भैयाजी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति की बैठक में पहले दिन से ही कश्मीर की सुरक्षा का मुद्दा छाया रहा। यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहनभागवत के सामने प्रचारकों ने कश्मीर में देशभक्त कश्मीरियों की सुरक्षा की मांग की।
बैठक में बताया गया कि कश्मीर का हर व्यक्ति देश के खिलाफ नहीं है। कुछ लोग भीड़ में शामिल होकर देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचा रहे हैं। प्रचारकों का कहना है कि इन देशभक्त कश्मीरियों की सुरक्षा और पत्थरबाजी रोकने की दिशा में सरकार कदम उठाए तो कहीं हद सरकार को अमन बहाली में सफलता मिल सकती है।

चार सत्रों में चलेगी बैठक
बैठक के बाद बाहर आते स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरएसएस की समन्वय समिति की बैठक का आयोजन चार सत्रों में किया जाएगा। हर सत्र डेढ़ घंटे का होगा। बैठक की तैयारियां केशवधाम में कई दिन से चल रही थीं। संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन पहले केशवधाम पहुंच चुके हैं।
उनके साथ संघ के कई शीर्ष पदाधिकारी भी यहां हैं। हर सत्र की अध्यक्षता संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। साथ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी रहेंगे। डेढ़ घंटे के हर सत्र के बाद 15 मिनट का ब्रेक दिया जाएगा। जिन-जिन बिंदुओं पर चर्चा होगी वह मीटिंग में शुरुआत में ही बता दिया जाएगा।