{"_id":"617c33706c052b09e47551f7","slug":"prateek-sharma-will-address-in-rajasthan-legislative-assembly-on-14th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: राजस्थान की विधानसभा में विचार रखेंगे प्रतीक, कहा-शराब बंदी से आएगी बुराइयों में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: राजस्थान की विधानसभा में विचार रखेंगे प्रतीक, कहा-शराब बंदी से आएगी बुराइयों में कमी
Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
सार
राजस्थान के मुख्य सचिव ने भी प्रतीक के विचारों को बाल मेले में सुना और उसकी सराहना की। साथ ही विधानसभा में आमंत्रित किया। प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने प्रतीक शर्मा को बधाई दी है। प्रतीक दयालबाग के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र प्रतीक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायत्री पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र प्रतीक शर्मा 14 नवंबर को राजस्थान विधानसभा में आयोजित होने वाले विशेष सत्र में अपने विचार व्यक्त करेंगे। उनका चयन राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य की ओर से किया गया है। इससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतीक शर्मा ने फ्यूचर ग्रुप और एलआईसी की ओर से कराए गए डिजिटल बाल मेला सीजन-दो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ विषय पर अपने सुझाव दिए। प्रतीक ने कहा कि पूरे देश में शराब बंदी से ही सामाजिक बुराइयों में कमी आएगी। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र निश्चित होनी चाहिए, जिससे युवाओं को अवसर मिल सके। प्रतीक को बाल मेले का प्रभारी बनाया गया। राजस्थान के मुख्य सचिव ने भी प्रतीक के विचारों को बाल मेले में सुना और उसकी सराहना की। साथ ही विधानसभा में आमंत्रित किया। प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने प्रतीक शर्मा को बधाई दी है। प्रतीक दयालबाग के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अहोई अष्टमी मेला: पांच घंटे तक डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान, सुखद अनुभव महसूस कर लौटे श्रद्धालु
विज्ञापन